/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/17/nissan-kicks-bookings-down-1679048691.png)
नई दिल्ली। निसान कंपनी के लिए इंडिया में इस समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस कंपनी की SUV मैग्नाइट को ग्राहकों से अच्छा रेस्पॉन्स नहीं रहा है। वहीं, निसान किक्स से लोगों ने मुंह फेर लिया है। इसी वजह से अब कंपनी ने इसकी बुकिंग को लेना बंद कर दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सिर्फ मैग्नाइट की ही बुकिंग ली जा रही है। हालांकि, अब तक किक्स की बुकिंग रोकने को लेकर कंपनी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। पिछले कुछ महीनों से किक्स की सेल्स पूरी तरह डाउन है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि कंपनी इस कार को भारतीय मार्केट से आउट कर सकती है।
यह भी पढ़ें : दौड़ती कार और बाइक के पीछे क्यों भागते हैं कुत्ते? पीछे का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
पिछले 3 महीने से नहीं बिकी एक भी गाड़ी
निसान कंपनी ने किक्स की बुकिंग को क्यों बंद कर दिया है इस बात का पता इसके पिछले 6 महीने के डेटा से समझ सकते हैं। दरअसल, सितंबर 2022 के बाद से ही किक्स की डिमांड भारतीय मार्केट में कम होती गई। 2022 सितंबर में इसकी सिर्फ 108 यूनिट बिकी थीं। हालांकि, अक्टूबर 2022 में ये आंकड़ा बढ़कर 242 यूनिट पर पहुंच गया था। हालांकि, नवंबर में इसकी सिर्फ 3 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 तक इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी। यानी पिछले 3 महीने के दौरान इसकी सेल्स 0 रही। वहीं, निसान मैग्नाइट की पिछले 6 महीन के दौरान 15,292 यूनिट बिकीं। इसकी हर महीने औसतन 2548 यूनिट बिकी हैं।
निसान किक्स पर 59,000 रुपए का डिस्काउंट
निसान किक्स कार को खरीदने पर 59,000 रुपए तक की बचत होगी। इस कार पर 30,000 रुपए तकएक्सचेंज बोनस, 19,000 रुपए तक कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपए तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है। यदि कंपनी इस कार को बंद करने का फैसला लेती है तब कंपनी और डीलर्स की तरफ से इस डिस्काउंट को बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : मार्केट में आई नई Bajaj Pulsar 220F, ये 4 खूबियां बना रही सभी को दीवाना
2022 में की गई थी लॉन्च
इंडियन मार्केट में निसान किक्स 2020 में उतारी गई थी। इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया था। इसके नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन मॉडल की कीमत 9.5 लाख रुपए और टर्बो इंजन की कीमत 11.85 लाख रुपए थी। इस कार में 8-इंच टच इंफोटेनमेंट, क्रूज कंट्रोल, ऑटो AC, रिमोट इंजन स्टार्ट, 4 एयरबैग, ABS, EBD, ESC, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। सियाम के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में किक्स का प्रोडक्शन नहीं हुआ। जबकि सालभर पहले उसने 145 यूनिट बनाई थीं। कुल मिलाकर इसकी सेल्स के आंकड़ों को देखकर कंपनी इस पर बड़ा फैसला ले सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |