मुंबई के साकीनाका इलाके में एक 30 वर्षीय महिला के साथ रेप और दरिंदगी की वारदात हुई है। पीडि़ता की हालत गंभीर बनी हुई है।  पुलिस ने इस मामले में अभी तक एक आरोपी को अरेस्ट किया है और इसमें कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।  पीडि़ता के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी करने की बात भी सामने आ रही है। 

ताजा जानकारी के मुताबिक, वारदात रात तीन बजे के आसपास हुई है।  महिला के साथ गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली है।  महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।  पुलिस ने आज सुबह महिला को खैरानी रोड पर गंभीर हाल में बरामद किया था।  महिला को सिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

डीसीपी और एडिशनल पुलिस कमिश्नर साकीनाका पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं।  आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है।  गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन चौहान के रूप में हुई है।