/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/25/1-1637852411.jpg)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में बादल छाए रहने के कारण रात का तापमान हिमांक बिंदू से उपर रहा। पर, यहां शीतलहर के जारी रहने और बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीनगर में पिछले दो दिनों के दौरान सबसे ठंडी रातें देखी गयी। यहां का तापमान आज 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को यह शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
हालांकि बार-बार बिजली कटौती से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू कश्मीर में नवंबर के अंत तक मौसम का मिजाज ठंडा और शुष्क रहने की संभावना है। पूरी दुनिया में साइबेरिया के बाद द्रास वायु सेना केंद्र सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां का तापमान शून्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां का तापमान शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
हालांकि रात के तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस का सुधार हुआ है। लेह में बुधवार को तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि मंगलवार को यहां शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। कारगिल में बुधवार को तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि मंगलवार को शून्य 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर का पहलगाम सबसे अधिक ठंड वाला स्थान रहा। यहां के तापमान में बुधवार को शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे का सुधार देखा गया।
मंगलवार को यहां का तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। वहीं रात में बादल छाए रहने के कारण तापमान में दो डिग्री तक का सुधार हुआ। ठंडे तापमान के कारण यहां कई जलाशय जम गये हैं। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में तापमान मंगलवार को शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जबकि कोकरनाग में यह शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे था जबकि मंगलवार को तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। हालांकि यहां रात के तापमान में सुधार देखा गया लेकिन घने कोहरे छाये रहने के कारण ठंड की स्थिति बनी है, जिससे पर्यटकों को दिक्कतें हो रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार का तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम था, रात के तापमान में 3 डिग्री का सुधार देखा गया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |