/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2017/02/14/1-1487073836.jpg)
सरकार 100 रुपए के नए नोट जल्द जारी कर सकती है। 2000 और 500 रुपए के नोट के बाद लोगों में 100 रुपए के नोट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि सरकार की ओर से इसकी कोई घोषणा नहीं हुई है कि 100 रुपए का नोट देखने में कैसा होगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर 100 रुपए के नए नोट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
लीड बैंक मैनेजर आरके त्रिपाठी ने बताया कि नया नोट जल्द आना है, लेकिन इसकी तारीख रिजर्व बैंक ही तय करती है।
100 रुपए के नोट के बारे में RBI की तरफ से न तो कोई फोटो जारी किया गया है। न कलर और सिक्युरिटी फीचर को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है।
वायरल हुई खबरों में नए 100 के नोट का साइज पुराने नोट के बराबर ही बताया जा रहा है। साथ ही इसमें गांधी जी की तस्वीर नहीं है। और इसकी पेपर क्वालिटी पहले से बेहतर बताई जा रही है।
लेकिन RBI के मुताबिक, जारी किए जाने वाले 100 के नए नोट का साइज नए 500 के नोट के बराबर होगा। 100 के नए नोट पर अक्षर बड़े होंगे। कागज भी पहले की तुलना में ज्यादा मोटा रहेगा।
इसलिए 100 रुपए के जारी किए जाने वाले 100 रुपए के नए नोट की इन वायरल तस्वीरों और उनको लेकर किए जा रहे दावों पर यकीन नहीं किया जा सकता।
नोटबंदी के बाद सोशल मीडिया पर 100 के नोट के साथ ही 50, 20 और 10 के नए नोटों की तस्वीरें वायरल हुईं थीं। पुराने ट्रेंडिंग नोटों से बिल्कुल ही अलग नजर आने वाले इन नोटों पर गांधीजी की का चित्र नहीं था। इसलिए इनकी क्रेडिबिलिटी को सिरे से नकार दिया गया था।
जानिए 100 रुपए के नोट का सफर
आजादी के बाद देश में सौ का पहला नोट ऐसा छपा था मानो वह पोस्टल ऑर्डर हो। वह आज के सौ के नोट के दुगुने आकार से थोड़ा ही छोटा था। RBI गवर्नर ने पहली बार 2 अक्टूबर 1969 में छापे 100 के नोट से धारकों को 100 रुपए अदा करने का वचन दिया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |