/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/07/05/bolero-neo-1625474155.jpg)
महिंद्रा एंड महिंद्रा घरेलू बाजार में अपनी मशहूर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) महिंद्रा बोलेरो के नए Nio वर्जन को पेश करने जा रही है। नई बोलेरो कंपनी के मौजूदा मॉडल TUV300 पर बेस्ड होगी और बहुत जल्द ही ये शोरूमों तक पहुंचने वाली है। कंपनी ने इसमें कई बड़े बदलाव किए हैं जो कि इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं।
Bolero Neo का फ्रंट लुक काफी हद तक टीयूवी300 से मिलता जुलता होगा। इसमें नए डिजाइन का हेडलाइट, नया फ्रंट बंपर और LED डे टाइम रनिंग लाइट्स दिए गए हैं। नई बोलेरो नियो के डिज़ाइन में क्लॉसिक मॉडल के भी कुछ अंश देखने को मिल सकते हैं। जैसे क्लैम-शेल बोनट, स्क्वायर-ऑफ, फ्लेयर व्हील आर्च और एक मोटा ट्रिम पीस जो फेंडर के साथ लगा हुआ होगा। इसके अलावा साइड और रियर लुक में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। लेकिन इसका फ्रंट लुक काफी शार्प और एग्रेसिव होगा, जो इसे बेहतर बनाएगा।
Bolero Neo में कंपनी 1.5 लीटर की क्षमता का थ्री-सिलिंडर युक्त डीजल इंजन प्रयोग कर सकती है। जो कि 100hp की पावर और 240Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें फ्यूल सेविंग इंजन स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी भी दे सकती है, जो कि टीयूवी300 में देखने को मिला था।
नई बोलेरो नियो को कंपनी स्टैंडर्ड मॉडल से थोड़ा उपर रख सकती है। हालांकि लॉन्च से पहले इसकी कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन जानकारों का मानना है कि कंपनी इसे 9 से 12 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है। कंपनी की योजना है कि अगले 5 सालों में वो बाजार में 12 नए मॉडलों को पेश करेगी और ये नई बोलेरो नियो उनमें से एक है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |