जनसंख्या वृद्धि पूरी दुनिया के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। कुछ देश तो ऐसे हैं, जिन्होंने आने वाले समय में बढ़ती जनसंख्या से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। मिस्र में तो आने वाली तीस साल की योजना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस देश में नई राजधानी बसाने को लेकर काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मिस्र 2050 में सामने आने वाली संभावित समस्या से निपटने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर चुका है। माना जा रहा है कि साल 2050 में मिस्र की राजधानी काहिरा की आबादी चार करोड़ से भी ज्यादा हो जाएगी। ऐसे में यहां लोगों के लिए संसाधनों को कमी न हो जाए, इसके लिए नई राजधानी बसाने पर काम किया जा रहा है।

आबादी बढ़ने की इस समस्या को लेकर मिस्र की सरकार पूरी तरह गंभीर है। नई राजधानी मौजूदा राजधानी काहिरा से 45 किलोमीटर दूर होगी। इसे रेगिस्तान में 700 वर्ग किमी के क्षेत्र में बसाया जा रहा है। आने वाले समय में नई प्रशासनिक राजधानी में 65 लाख लोगों को बसाने की योजना है। जानकारी के मुताबिक सरकार बसाए जाने वाले इस शहर को हाईटेक बनाने की ैतैयारी में है। ये लंदन और न्यूयॉर्क जैसी शहरों की तरह बनाया जाएगा। विद्युत के लिए 90 वर्ग किमी का सोलर एनर्जी प्लांट लगाने की योजना है, यह शहर से बाहर स्थित होगा। शहर के चारों तरफ कृत्रिम झील बनाई जाएगी। इस शहर को न केवल रेलवे बल्कि विमान सेवा से भी जोड़ा जाएगा।

इस शहर में चार सौ से ज्यादा अस्पताल और स्कूल होंगे। एक अनुमान के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 3.30 लाख करोड़ रुपए हो सकती है। माना जा रहा है कि नई राजधानी 2030 तक बनकर तैयार हो जाएगी। आधारभूत सुविधाओं के साथ ही इस शहर में पर्यटन पर भी फोकस किया जाएगा। इसके लिए यहां होटल बनाए जाएंगे जिनमें 30 हजार कमरे होंगे। विश्वस्तरीय पार्क होगा, जो लंदन से सेंट्रल पार्क से भी बड़ा होगा। वहीं दुनिया के सबसे बड़े टावर भी निर्माण किया जाएगा।14 हजार एकड़ की जमीन में शॉपिंग मॉल, मस्जिद और एक भव्य चर्च का निर्माण किया जाएगा।