/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/27/01-1630060333.jpg)
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया आज 41 वर्ष की हो गयी है। 27 अगस्त 1980 को केरल के कोच्चि में जन्मीं नेहा धूपिया ने अपने अभिनय जीवन की शुरूआत रंगमच से की। वर्ष 2002 में नेहा धूपिया ने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया, जिसमे वह प्रथम चुनी गयी।
नेहा धूपिया ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म कयामत से की। इस फिल्म में नेहा के अपोजिट अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फिल्म टिकट खिडक़ी पर सुपरहिट साबित हुयी। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म जूली नेहा धूपिया के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मो में शुमार की जाती है। इस फिल्म में नेहा ने सेक्स वर्कर की भूमिका निभायी थी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय से उन्होंने न सिर्फ दर्शकों बल्कि समीक्षको का भी दिल जीत लिया।
वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म शीशा में नेहा ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 2018 में नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी के साथ शादी कर ली। नेहा धूपिया के करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ है..क्या कूल है हम, गरम मसाला, चुप चुप के, एक चालीस की लास्ट लोकल, सिंह इज किंग, दे दना दन, दस कहानियां, एक्शन रिप्ले और फंस गये रे ओबामा, तुम्हारी सुलु, देवी आदि।
बता दें कि फिल्म जूली के प्रमोशन के दौरान स्क्रीन पर अपने बोल्ड सीन्स को लेकर नेहा ने कहा था- बॉलीवुड में सिर्फ सेक्स और शाहरुख ही बिकता है। इसके बाद वे काफी विवादों में आ गई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बतौर एक्ट्रेस वे इंडस्ट्री में पहचान नहीं बना पाई। उन्होंने करीना कपूर, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय बच्चन, संजय दत्त, इमरान हाशमी जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। नेहा धूपिया रियलिटी शो रोडीज की भी जज रह चुकी हैं। इस शो में उनके एक कमेंट के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। दरअसल शो में एक कंटेस्टेंट ने कहा था कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा क्योंकि उसने मेरे अलावा पांच और ब्वॉयफ्रेंड रखे थे। ये बात सुन नेहा धूपिया भड़क गई थी। नेहा ने कहा कि ये लड़की की च्वाइस है। हालांकि, बाद में उन्हें अपने कमेंट पर सफाई देनी पड़ी थी। नेहा धूपिया ने अचानक 2018 में एक्टर अगंद बेदी से शादी कर ली थी। इसके बाद ये बात सामने आई थी कि वे प्रेग्नेंट है लेकिन कपल ने हमेशा इस बात को नकारा। हालांकि, जब बेबी बंप दिखने लगा तो उन्होंने यह बात मानी कि वे शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। नेहा दोबारा प्रेग्नेंट है और खबरों की मानें तो 2-3 महीने में बच्चे को जन्म देंगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |