/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/25/dailynews-1632563208.jpg)
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बीते दिनों ड्रग केस को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए थे। कई यूजर्स ने हर्ष और भारती को अनफॉलो करने की आवाज उठाई थी तो, वहीं कुछ ने दोनों को हर जगह से बैन करने की इच्छा जाहिर की थी।
इतना ही नहीं इस जोड़े को 'गजेड़ी' कपल कहकर भी ट्रोल किया जा चुका है। हर्ष और भारती फिलहाल जमानत पर हैं। इसी को लेकर सामने आया है कि दोनों की जमानत से एनसीबी बिल्कुल खुश नहीं है, जिसका जिक्र NCB की तरफ से मुंबई के सेशन कोर्ट में किया गया है।
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग एंगल से बॉलीवुड सितारों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी। इस दौरान NCB ने अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए कई 'ए लिस्टर' सितारों से भी पूछताछ की, और जांच का दायरा बढ़ाते हुए भारती-हर्ष को दबोच लिया। वहीं, अब इस केस में हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह की जमानत पर NCB ने नाराजगी जाहिर की है। मुंबई के एक सेशन कोर्ट में NCB ने दोनों की रिहाई को गलत करार दिया है।
सेशन कोर्ट में एनसीबी ने कहा,'भारती सिंह और हर्ष को ड्रग्स केस में जमानत मिलना सोसायटी के लिए सही नहीं है। ये खराब मैसेज देता है। ये दर्शाता है कि हाई प्रोफाइल वाला आरोपी आसानी से छूट सकता है। बताते चलें कि, एनसीबी ने ये बात कोर्ट में तब कही, जब अन्य आरोपियों को सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया। गौरतलब है कि, भारती सिंह और उनके पति हर्ष की मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत के दौरान NCB की टीम कोर्ट में हाजिर ही नहीं हुई थी और न ही उनकी बेल का विरोध किया गया था। जिसके बाद हर्ष और भारती सिंह को जमानत मिल गई। कहने का आशय यह है कि जान बूझकर केस को ढीला रखा गया।
बता दें कि, NCB को भारती सिंह के घर पर छापेमारी के दौरान बिस्तर के नीचे 86.5 ग्राम गांजे की कंजम्पशन क्वांटिटी बरामद हुई थी। गांजे की बरामदगी के बाद NCB की पूछताछ में जब भारती और हर्ष को-ऑपरेट नहीं कर रहे थे तो NCB की टीम उन्हें अपने साथ जोनल ऑफ़िस लेकर गई जहां सख्ती से पूछताछ करने के बाद दोनों ने गांजे के सेवन की बात कुबूल कर ली। इसके बाद कपल की गिरफ्तारी भी हुई। फिलहाल दोनों बेल पर जेल से बाहर हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |