शिवहर। बिहार के शिवहर में शुक्रवार की सुबह तेज आंधी-पानी और ओलावृष्टि ने तरियानी प्रखंड में जमकर तबाही मचा दी। ओलावृष्टि की वजह से शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड में भारी नुकसान पहुंचा है। प्रखंड के नरवारा, शरीफनगर, लदौरा, वासठपुर, सोनबरसा, राजाडीह, अटकोनी, औरा, बंशी पचरा और मंगुराहा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में अत्यधिक ओलावृष्टि हुई है।

यह भी पढ़े : नेचुरल तरीके से कब्ज दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेंगे गजब के फायदे

बता दें कि करीब एक घंटे तक हुई ओलावृष्टि से खेत, खलिहान, मकान, दुकान, बाजार और सड़क तक सफेद चादर की तरह हो गए। तेज हवा के झोंको से दर्जनभर मकान ध्वस्त हो गए। पेड़ों को भी नुकसान हुआ है। साथ ही गेहूं, मक्का, सरसों, दलहन, आम, लीची, पपीता, कटहल, सहजन और सब्जी की फसलें भी बर्बाद हो गए हैं। बिजली सेवा भी बाधित है।

बता दें कि शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे से इलाके में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। साथ ही हल्की बारिश के बीच ओले भी गिरने लगे। दस मिनट के भीतर ही सारा इलाका बर्फ की सफेद चादर से लिपट गया। एक घंटे तक हुई इस ओलावृष्टि से खेत, खलिहान, मकान, दुकान, बाजार और सड़क तक ओला ही ओला नजर आने लगा। 

यह भी पढ़े :  चाय बनाने के बाद कभी नहीं करें पत्ती को फेंकने की गलती, जख्म भरने से लेकर इन कामों में करें यूज

कुछ इलाकों में 250 ग्राम से एक किलो तक के बर्फ के टुकड़े गिरने का भी दावा किया गया। स्थानिय लोगों ने बताया कि उन्होंने इतने बड़े ओले गिरते नहीं देखे। इस ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल कटने के लिए तैयार थी। लेकिन ओलावृष्टि से उसकी बालियां बर्बाद हो गई हैं।