/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2019/10/03/ganga-prasad-1570081876.jpg)
सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर हाल में किसानों की आय बढ़ाना चाहते हैं। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि किसानों की आय नहीं बढ़ेगी तो देश में खुशहाली नहीं आएगी, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारत सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना वर्ष 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर करने की है। इस लक्ष्य को हासिल करने में कृषि और किसानों का भी बहुत बड़ा हाथ होगा।
बता दें कि राज्यपाल भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग परिसंघ एसोचैम द्वारा आयोजित एक विशेष सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। एसोचैम ने इस सेमिनार का आयोजन सिक्किम के जैविक खाद्य प्रसंस्करण को एक वैश्रि्वक पहचान दिलाने के लिए किया।
सेमिनार को संबोधित करते हुए गंगा प्रसाद ने आगे कहा कि सिक्किम देश का पहला जैविक राज्य है। यहा जैविक खेती की जाती है। सिक्किम ने इस मामले में पूरे देश को एक नई दिशा दी है। पूरे देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। किसान कड़ी मेहनत कर फसल उगाते हैं, लेकिन उन्हें इसकी उचित कीमत नहीं मिलती है। केंद्र सरकार किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत दिलाने की दिशा में काम कर रही है। गंगा प्रसाद ने आगे कहा कि सिक्किम के जैव उत्पाद को पूरे देश के साथ-साथ विश्व बाजार में भी पहुंचाने की जरूरत है। इसके लिए यहा के किसान भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने उत्पादन के साथ-साथ पैकेजिंग पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के जमाने में जो दिखता है, वही बिकता है। सिर्फ उत्पादन करने से ही नहीं होगा। बल्कि सिक्किम के जैविक उत्पादों की पैकेजिंग भी अच्छी होनी चाहिए। जैविक उत्पादों की माग काफी अधिक है। लोग पैसा देने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता, दिल्ली जैसे बाजारों में यहां के जैविक उत्पादों को भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए।
अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |