/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/23/image-1608696452.jpg)
नव वर्ष 2021 में विवाह, सगाई और लग्न के कम मुहूर्त देखने को मिल रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, सबसे कम विवाह मुहूर्त साल के पहले माह जनवरी में है। इसमें केवल 18 जनवरी को ही विवाह का मुहूर्त है।
मई 2021 में इस वर्ष विवाह, सगाई और लग्न के सबसे अधिक 16 मुहूर्त देखने को मिल रहे हैं। वर्ष के शुरूआती माह फरवरी और मार्च में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके अलावा तीन माह अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में भी विवाह का कोई मुहूर्त नहीं है।
यदि आपके घर में किसी का विवाह, सगाई होने वाला है, तो आपको नववर्ष 2021 के प्रमुख विवाह मुहूर्तों को देखकर अपने लिए उचित तारीख और समय तय कर लेनी चाहिए।
जनवरी 2021 : जनवरी माह में केवल एक दिन ही विवाह का मुहूर्त है. 18 जनवरी को शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है।
फरवरी 2021 : फरवरी में विवाह के लिए एक भी शुभ दिन नहीं है।
मार्च 2021: मार्च में भी विवाह के लिए कोई शुभ दिन नहीं है।
अप्रैल 2021 : अप्रैल माह में विवाह के लिए 8 शुभ दिन हैं। इन दिनों में शुभ विवाह संपन्न करा सकते हैं। अप्रैल में विवाह की शुभ तारीखें 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 हैं।
मई 2021 : मई में सबसे अधिक शादियों की तारीखें हैं। इसमें विवाह के लिए 16 शुभ दिन हैं। मई में शुभ विवाह के लिए 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29 और 30 तरीख है।
जून 2021 : जून में इस वर्ष कुल 8 शुभ दिन हैं, जिसमें विवाह हो सकते हैं. माह के 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23 और 24 तारीख को शुभ विवाह होंगे।
जुलाई 2021 : जुलाई में विवाह के लिए केवल 5 शुभ दिन हैं. जुलाई में 1, 2, 7, 13 और 15 तारीख को शादियां हो सकती हैं।
अगस्त 2021 : इस माह में विवाह की कोई शुभ तारीख नहीं है।
सितंबर 2021 : इस माह में भी विवाह के लिए कोई शुभ दिन नहीं है।
अक्टूबर 2021 : अक्टूबर में भी शादी के लिए एक भी शुभ दिन नहीं है।
नवंबर 2021 : 3 माह के लंबे अंतराल के बाद नवंबर माह में विवाह के लिए 7 शुभ दिन हैं। इस माह की 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 तारीख को विवाह हो सकता है।
दिसंबर 2021 : साल 2021 के आखिरी माह में विवाह के लिए 6 शुभ दिन हैं। दिसंबर में 1, 2, 6, 7, 11 और 13 तारीख को शुभ विवाह हो सकता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |