/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/19/01-1632055722.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की हॉटनेस के सभी दीवाने हैं। इस बीच जान्हवी का एक ऐसी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए हैं। दरअसल इस वीडियो में एक मिस्ट्री मैन जान्हवी को खुलेआम किस करता हुआ नजर आता है। इतना ही नहीं इस वीडियो को जान्हवी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाला है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर इस मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि जाह्नवी जिस लड़के के साथ हैं वह उन्हें अपनी बाहों में जकड़े हुए है और गालों पर किस कर रहा है। वहीं इसी के साथ एक दूसरा वीडियो भी नजर आ रहा है जिसमें जाह्नवी की बहन खुशी भी दोनों के साथ नजर आ रही हैं। दोनों बहनों का लुक काफी गॉर्जियस है। आपको बता दें कि वीडियो में नजर आने वाला ये शख्स अक्षत राजन है, जिनके साथ कुछ साल पहले जाह्नवी के अफेयर की अफवाह भी सामने आई थी।
अक्षत और जाह्नवी ने इस खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। आपको बता दें कि भले ही दोनों ने अपने रिलेशनशिप की खबर को इग्नोर कर दिया हो, लेकिन दोनों के बीच आए दिन सोशल मीडिया पर करीबियां नजर आती रहती हैं। जैसे जाह्नवी कपूर ने इसके पहले अक्षत राजन को बर्थडे विश करते हुए लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे विश्व के सबसे अच्छे आदमी को, मैं आपसे प्यार करती हूं।'
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |