दशहरे (Dashara) के मौके पर समुद्र में एक ऐसा शैतान दिखा है जिसको लेकर हर कोई हैरान है। यह शैतान मुस्लिम देश मिस्र के तट से थोड़ी दूर स्थित लाल सागर (Read Sea) में सताया रीफ के नीचे कुछ गोताखोरों को दिखा है। ये गोताखोर समुद्री दुनिया का आनंद ले रहे थे तभी उन्हें यह रहस्यमयी जीव दिखाई दिया।


यह भी पढ़ें— रावण या कुम्भकर्ण नहीं, ये राक्षस था रामायण का सबसे शक्तिशाली शख्स

इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस शैतान (Saitan) के न आंखें थीं, न मुंह था और न ही कान। यह पानी में तैर रहा था। जर्मनी के गोताखोर लुकास ओस्टरटैग ने इसकी तस्वीरे लीं और जमीन पर आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ​शेयर कर दिया।

गोताखोरों में शामिल 23 वर्षीय लुकास ने कहा कि हमने देखा कि एक चौकोर पाइप जैसी आकृति लाल सागर (Read Sea) में तैर रही है। जिसके न आंखें, न मुंह न ही कान। लेकिन उसके एक तरफ नुकला सफेद रंग का अंग है। यह छूने में रबर जैसा था। यह तैर रहा था। मैंने समुद्र में इससे पहले कभी ऐसा कोई जीव नहीं देखा था। मेरे साथी भी पूरी तरह से हैरान थे इस जीव को देखकर।