कोरोना वायरस के बाद अब समुद्री मछुआरों मं रहस्यमयी बीमारी फैली जिसकी वजह से उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। यह बीमारी फिलहार अफ्रीकी देश देश सेनेगल में फैली है जो कि एक रहस्यमयी फ्लू है। यहां की राजधानी डैकर में रहस्यमयी समुद्री बीमारी ने पैर पसार लिए हैं। यह अनोखी बीमारी समंदर में मछली मारने जा रहे मछुआरों को हो रही है और लगातार फैलती जा रही है

कुछ समय पहले एक युवा मछुआरे में इस नई बीमारी के लक्षण दिखे और फिर देखते ही देखते सैकड़ों मछुआरों में ये बीमारी फैल गई। सेनेगल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस रहस्यमयी बीमारी के बारे में अभी कोई पुख्ता खबर नहीं है। इसके लक्षण एकदम अलग है और इसकी चपेट में आए पांच सौ से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है ताकि ये औरों में न फैले।

सेनेगल के मछुआरे जिस बीमारी का शिकार हो रहे हैं, वे त्वचा से जुड़ी है। इसका कोई इलाज नहीं है। त्वचा में तेज खुजली के बाद सड़न की स्थिति पैदा हो रही है। लेकिन सबसे ज्यादा डराने वाली जो बात है, वो है इसका इंसान से इंसान में फैलना।