सरसों का साग और सरसों का तेल दोनों ही सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसी तरह से चेहरे के निखार के लिए भी सरसों बहुत ही ज्यादा अच्छी होती है। आपको इसके फायदे बताएंगे कि चेहरे की चमक के लिए और त्वाचा के निखार के लिए सरसों का फेस पैक घर पर ही बनाया जा सकता है। सरसों में विटामिन ई, ओमेगा अल्फा 3 फैटी एसिड, ओमेगा अल्फा 6 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

सरसों की सबसे खास बात यह है कि यह एजिंग के इफेक्ट्स यानी झुर्रियों को दूर कर स्किन को टाइट करने में मदद करता है। सरसों से बना ये फेस पैक पिंपल्स और टैनिंग आदि की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। सरसों के बीज से फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों के बीज से फेस पैक बनाना बहुत ही आसान है।

फेस पैक

  1. सरसों के बीज, एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद, थोड़ा-सा कॉर्नफ्लोर और नींबू का रस एक-साथ मिलाकर मिक्सी में पीस लें।
  2. इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें।
  3. करीब 20 मिनट तक सूखाने के बाद स्किन को सादे पानी से धो लें।
  4. नियमित तौर पर यह उपाय अपनाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने लगता है।


फायदे

  1. सरसों के बीज त्वचा को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं।
  2. सदियों से सौंदर्य को निखारने में सरसों का इस्तेमाल होता आ रहा है।
  3. पहले के समय में लोग उबटन बनाकर इसका इस्तेमाल किया करते थे।
  4. गर्मियों और मॉनसून के मौसम में आप प्रतिदिन इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  5. सरसों से बना फेस पैक टैनिंग को भी दूर करने में मदद करता है। द
  6. रअसल गर्मियों के मौसम में त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों के कारण झुलस जाती है, जिससे स्किन काली पड़ जाती है।
  7. ऐसे में यह पैक स्किन के झुलसे हुए हिस्से को रिपेयर कर, उसे पहले जैसा बना देता है।
  8. सरसों के बीजों में एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं।
  9. यह स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  10. सरसों के इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से आप पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर कर सकते हैं। आप पैक के अलावा सरसों का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।