क्रूरतापूर्ण दुष्कर्म मामले में यहां 30 वर्षीय पीड़िता की शनिवार को मौत हो गई। पीड़िता यहां के एक नागरिक अस्पताल में बेहोश थी। इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है। पुलिस के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर डंडे से पीटा गया और आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने वहां से जाने से पहले शव को सुनसान सड़क पर फेंक दिया।

घटना उत्तर-पश्चिम मुंबई के साकीनाका इलाके के खैरानी रोड पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई और पुलिस ने शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उसे खून से लथपथ बरामद किया। साकीनाका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत देशमुख ने कहा कि स्थानीय निवासी मोहन चव्हाण (45) के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को नृशंस अपराध के घंटों बाद गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गंभीर हालत में पीडि़ता को तुरंत घाटकोपर के बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस दल महिला के होश में आने का इंतजार कर रहे थे ताकि वह अपना बयान दर्ज कर सके जिससे पूरे प्रकरण पर और स्पष्टता सामने आ सके। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने और संभावित गवाहों से पूछताछ जारी है। इस घटना की महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे, शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंडे, कई महिला कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने कड़ी निंदा की, जिनमें से कई ने शक्ति अधिनियम को तत्काल पारित करने की मांग की, जिसमें दुष्कर्म के लिए मौत की सजा का प्रस्ताव है।