/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/13/01-1642057620.jpg)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (Uttar Pradesh Assembly Elections) से पहले भारतीय जनता पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। अब फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा (MLA Mukesh Verma) ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार पिछले पांच वर्षों में कमजोर वर्गों, युवाओं, किसानों, दलितों और ओबीसी की समस्याओं को दूर करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों और व्यापारियों को शासन में नुकसान हुआ है।
स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में करेंगे कामः वर्मा
विधायक (MLA Mukesh Verma) ने यह भी कहा कि वह अब पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कई नेता हमारे साथ आएंगे। डॉ. मुकेश वर्मा मूल रूप से फिरोजाबाद के श्री नगर जलेसर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश से ही वर्ष 2007 में डॉ. भीमराव आंबेडकर से एमएस (जनरल सर्जन) किया था। सर्जन से वह राजनीतिज्ञ बने। उनकी पत्नी भी एक सरकारी डॉक्टर हैं। मौर्य, दारा सिंह चौहान (दोनों मंत्री) रोशन लाल वर्मा, बृजेंद्र प्रजापति, भगवती शरण सागर, विनय शाक्य और अवतार सिंह भड़ाना ने पिछले दो दिनों में इस्तीफा दे दिया है। भड़ाना जो रालोद में शामिल हो गए हैं, उन्हें छोड़कर बाकी अन्य सभी विधायकों के शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल होने की संभावना है।
इसके पहले इन विधायकों ने पहले छोड़ी पार्टी
1. बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा।
2. सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।
3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।
4. संतकबीरनगर से भाजपा विधायक जय चैबे।
5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री
6. भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर
7. बृजेश प्रजापति, विधायक
8. रोशन लाल वर्मा, विधायक
9. अवतार सिंह भड़ाना, विधायक
10. दारा सिंह चैहान, कैबिनेट मंत्री
11. मुकेश वर्मा, विधायक
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |