/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/06/ms-dhoni-1628250722.jpg)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के Twitter अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी ट्विटर पर कम एक्टिव हैं, इसलिए ट्विटर ने उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है। ट्विटर पर धोनी के करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर है।
गौरतलब है कि एमएस धोनी ने इसी साल 8 जनवरी को आखिरी ट्वीट किया था। इसके बाद से उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया। हालांकि, वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं। वहीं आठ जनवरी से पहले उन्होंने सितंबर 2020 में ट्वीट किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि ज्यादा एक्टिव न रहने की वजह से ट्विटर ने एमएस धोनी का ब्लू टिक हटा दिया है। लेकिन इससे उनके फैंस को करारा झटका ज़रूर लगा है।एमएस धोनी की गिनती विश्व के सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी आईसीसी की सभी तीनों ट्रॉफी जीतने वाले विश्व के इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी जीती थी। धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग नामुमकिन है।दिसंबर 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले धोनी के नाम 90 टेस्ट में 38.09 की औसत से 4876 रन हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नान एक दोहरा शतक, छह शतक और 33 अर्धशतक हैं। इसके अलावा 350 वनडे मैचों में माही के नाम 50.58 की औसत से 10773 रन हैं। वनडे में धोनी के नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक हैं। साथ ही 98 टी20 इंटरनेशनल मैचों में माही के नाम 40.25 की औसत से 4669 रन हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |