/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/16/09_51_114154806pat-4-1631774654.jpg)
मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने मुंबई में आत्महत्या की कोशिश की है और सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमे सुसाइड करने का आरोप अभिनेता साहिल खान पर लगाया है। मनोज पाटिल ने सुसाइड नोट में बताया कि साहिल खान उन्हें साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करते हैं।
हालांकि मनोज पाटिल सुसाइड करने से बचा लिया गया है और उनको मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी उनकी हालत स्थिर है। जानकारी के अनुसार मनोज पाटिल ने गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मनोज पाटिल ने अपने सुसाइड नोट में कहा है कि प्रताड़ना और बदनामी के चलते वह आत्महत्या का कदम उठा रहा है।
मिस्टर इंडिया बने रहे मनोज पाटिल मिस्टर ओलंपिया के लिए कोशिश कर रहे थे। साहिल खान भी इस प्रतियोगिता में प्रवेश करना चाहते थे। मनोज पाटिल का आरोप है कि इसी वजह से साहिल खान उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा न लेने देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और मानसिक प्रताड़ना कर रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |