मणिपुर लोक सेवा आयोग (MPSC) ने मणिपुर सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2019 के लिए परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी लोगों को अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जांच करने की सलाह दी गई है। MPSC सिविल सेवा 2019 के लिए होने वाली परीक्षा 12 मई 2019 को आयोजित होने वाली थी। आयोग जल्द ही mpscmanipur.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर मणिपुर सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2019 की नई तिथि  जल्द ऐलान करेगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द की नए एडमिट कार्ड की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। MPSC सिविल सेवा 2019 परीक्षा में भाग लेने वाले सभी लोग उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी आपसे नहीं छूटे। MPSC सिविल सेवा 2019 में 70 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा इम्फाल के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वे सभी उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे मेन्स परीक्षा 2019 में उपस्थित होने के लिए एलिजिबल होंगे। उपरोक्त लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे एमपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।