/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/05/dailynews-1641382342.jpg)
देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप (outbreak of corona virus) तेजी से लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब में चुनाव के बीच कोविड-19 सरकार की लगातार मुश्किले बढ़ाता ही जा रहा है। राज्य में एक के बाद एक नेता कोरोना की चपेट में आ रहे है। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के पंजाब अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा (Rajya Sabha MP Sukhdev Singh Dhindsa) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ढींडसा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) की रैली में शामिल होने के लिए फिरोजपुर जा रहे थे, लेकिन कोरोना जांच की रिपोर्ट आने के बाद वे वापस लौट आए। ढींडसा के अलावा पंजाब के कई और नेताओं की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
पीएम मोदी की रैली में जा रहे थे ढींढसा
राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा (Rajya Sabha MP Sukhdev Singh Dhindsa) कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उपचार ले रहे हैं। ढींडसा ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए फिरोजपुर जा रहे थे, लेकिन कोरोना जांच वाली रिपोर्ट मिलने के बाद वापस लौट आए। उन्होंने कहा कि उनके सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके बाद वह पीएम मोदी की रैली में नहीं गए और उपचार के लिए लौट पड़े।
संपर्क में आने वालों से जांच करवाने की अपील
सुखदेव सिंह ढींडसा के बेटे और पंजाब के विधायक परमिंदर सिंह ढींडसा ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने लिखा है कि उनकी भी तबीयत खराब है और इस समय चंडीगढ़ में हैं। शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा का COVID-19 परीक्षण सकारात्मक आया है। उन्होंने खुद को अलग कर लिया है। उनके संपर्क में आने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे परीक्षण करवाएं।
कैप्टन ने ढींडसा के स्वस्थ होने की कामना की
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर ढींडसा के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने के लिखा, सुखदेव ढींडसा कोविड के सकारात्मक परीक्षण किए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। पिछले कुछ दिनों में कई राजनीतिक नेताओं का COVID-19 सकारात्मक परीक्षण किया है। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा नेता मनोज तिवारी और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला शामिल हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |