/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/04/dailynews-1638640084.jpg)
महाराष्ट्र में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी कराने की चौंथी बार नाकाम कोशिश की। पुलिस ने अब इस महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस महिला ने एक साल के अंदर ही अपनी 17 साल की नाबालिग बेट की चौथी बार शादी कराने की कोशिश की है। मामला जाना जिले का है। पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग लड़की को उसके मां के चंगुल से छुड़ा लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की का आरोप है कि उसकी मां औऱ उसके भाई ने चौती बार उसकी शादी करवाने की कोशिश की है।
बताया जा रहा है कि पहले तीन बार लड़की की अलग-अलग युवकों से शादी कराई गई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद लड़की वापस अपने घर चली आई थी। जब चौथी बार लड़की के भाई ने उसकी शादी करवाने की कोशिश की तब उसे पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। इस मामले में लड़की की मां और उसके भाई समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |