/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/12/beautiful-girls-1628763799.jpg)
महिलाओं की सुंदरता का हर कहीं वर्णिन किया जाता है। वैसे तो हर महिला अपने आप में एक अलग खासियत रखती है लेकिन कुछ जगहों की महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। यहां हम आपको उन देशों के बारे में बता रहे हैं जहां की महिलाएं अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं और पूरी दुनिया इनकी खूबसूरती की दीवानी है—
ब्राजील
यहां की महिलाएं लोगों से संपर्क बढ़ाने और अपनी परंपराओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रसिद्ध हैं। वे अपने आपको बहुत खूबसूरती से कैरी करती हैं। देश में आयोजित किसी भी कार्यक्रम में यहां की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
फ्रांस
यहां की महिलाएं अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। ये स्वभाव से बहुत मिलनसार होती है और जिंदगी को खुलकर जीती हैं। खूबसूरत होने के साथ-साथ यहां की महिलाएं सामाजिक मामलों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। ये अपनी पर्सनालिटी से किसी को भी आकर्षित कर सकती हैं।
रूस
यहां की महिलाएं भी अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। इनके चेहरे की चमक के आगे हर कोई फीका पड़ जाता है। अपने टेनिस खिलाड़ियों से लेकर जिमनास्ट तक और मॉडल्स से लेकर एक्टर्स तक, यहां की महिलाएं अपनी आकर्षक नीली आंखों और तीखे नैन नक्श की वजह से हर किसी को दीवाना बना देती हैं।
स्वीडन
यहां की महिलाओं की खूबसूरती विश्व भर में प्रसिद्ध है। स्वीडिश महिलाएं अपनी लंबाई और नीली या हरी आंखों के लिए जानी जाती हैं। एक और चीज जो स्वीडन की महिलाओं को दुनिया में सबसे खूबसूरत बनाती है, वह है उनकी बुद्धि और सुंदरता का सही मिश्रण। यहां शिक्षित महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
अफगानिस्तान
यहां की महिलाओं ने बहुत हिंसा देखी है। इसके बाद भी यहां की महिलाओं की सादगी और खूबसूरती पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। कई खूबसूरत अफगान महिलाएं हैं जो अपने देश से बाहर जाकर सफल अभिनेत्री, मॉडल और सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता बनीं क्योंकि देश में रहते हुए उनके लिए ये कर पाना संभव नहीं है।
भारत
भारत की विविधताएं और अनूठी विशेषताएं इसे खूबसूरत बनाती हैं। भारतीय महिलाओं की चेहरे की आकर्षक बनावट, खूबसूरत आंखें और काले बाल दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। यहां की महिलाएं साड़ी में भी एक प्यारी मुस्कान से बड़ी आसानी से किसी का भी दिल जीत लेती हैं।
इटली
यहां की महिलाएं अपनी खूबसूरती के साथ अपने अद्भुत फैशन सेंस के लिए भी फेमस हैं। बेहतरीन फैशन की वजह से इनके प्रति आकर्षण और बढ़ जाता है। पूरी दुनिया में इटली की महिलाओं को सबसे खूबसूरत माना जाता है।
तुर्की
यहां की महिलाएं अपने सुनहरे बाल और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। यहां की महिलाएं आकर्षण के साथ अपनी शालीनता के लिए भी प्रसिद्ध हैं। यहां के धारावाहिकों में इसकी खास झलक देखने को मिलती है।
वेनेजुएला
यहां की महिलाएं बहुत खूबसूरत और आकर्षक होती हैं। अब तक जितने भी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताएं हुए हैं, उनमें से अधिकतर ताज वेनेजुएला की महिलाओं को ही मिले हैं। बहुत सारी मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड विजेता इसी देश से हैं।
पाकिस्तान
पाकिस्तानी औरतों की खूबसूरती काफी अलग होती है। स्किन कलर, लंबे काले बाल और रहस्यमय व्यक्तित्व वाली पाकिस्तानी महिलाओं की तरफ कोई भी आसानी से आकर्षित हो जाता है।
ब्रिटेन
यहां की महिलाएं सभ्य, शिक्षित और गॉर्जियस होती हैं। यहां की एक्ट्रेस से लेकर राजनेता और खिलाड़ी तक भी कमाल की लगती हैं।
अमेरिका
यहां की महिलाएं खूबसूरती का साथ अपने करियर को भी शानदार तरीके से जीती हैं। यहां की महिलाओं में आप खूबसूरती और बुद्धिमानी का अदभुत मिश्रण देख सकते हैं।
यूक्रेन
यहां की महिलाएं सुंदर होने के साथ-साथ काफी बोल्ड भी होती हैं। प्यारा चेहरा और अनोखा अंदाज यहां की महिलाओं की पहचान हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |