देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों में कोविड वैक्सीन के 2.29 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्त्रोंतों के जरिए कोविड वैक्सीन के अब तक 51 करोड़ 66 लाख 13 हजार 680 डोज उपलब्ध कराये गये हैं। 

इसके साथ ही 55 लाख 52 हजार 070 डोज भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है। बयान के मुताबिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों में अभी भी दो करोड़ 29 लाख 36 हजार 394 अप्रयुक्त शेष डोज उपलब्ध हैं।