/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/24/monsoon-1603537630.jpg)
टाउ ते और यास के बाद से अब मानसून देश में दस्तक देने वाला है। यास कमजोर जरूर पड़ गया है लेकिन इसका प्रभाव अभी कई क्षेत्रों में देखा जा रहा है। इसी बीच मानसून भी आ रहा है। बताया जा रहा है कि केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के 31 मई तक पहुंचने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि मानसून 5 जून तक गोवा पहुंच जाएगा। इस बार औसत बारिश होगी।
केरल में मॉनसून सामान्य तौर पर एक जून को पहुंचता है जबकि गोवा में मानसून की पहली फुहार छह जून तक पड़ती है लेकिन इस बार थोड़ा समय अलग है। बता दें कि पिछले दो हफ्ते से देश के कई हिस्सों में जम कर बारिश हुई थी इसकी वजह थी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवाती तूफान आए थे। पिछले 16 साल से केरल में मानसून की शुरुआत की तारीख का IMD ने सही पूर्वानुमान लगाया है।
IMD के मुतबिक देश में 75 प्रतिशत से अधिक वर्षा लाने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस साल सामान्य रहने की संभावना है। 21 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से, निकोबार द्वीप समूह, समूचा दक्षिण अंडमान सागर और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ भाग में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ गया था। मानसून से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। उम्मीद है कि मुंबई में 15 जून तक मानसून पहुंच जाएगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |