/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/30/dailynews-1630312834.jpg)
दक्षिण-पश्चिम मानसून हरियाणा, सौराष्ट्र और कच्छ में अति सक्रिय रहा जबकि पूर्व राजस्थान, गुजरात , कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में मानसून सक्रिय रहा। पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मानसून कमजोर रहा।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात , पश्चिम बंगाल, सिक्किम , असम, मेघालय, विदर्भ, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को 08.30 बजे से बुधवार को 08.30 बजे के बीच आंधी तूफान का असर रहा।
पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, गुजरात, सौराष्ट्र,कच्छ, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर,असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों के साथ ही बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |