/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/11/havy-rain-1623392303.jpeg)
मानसून इस तपती धूप से राहत तो दे रहा है लेकिन मुश्कली कई बढ़ा रहा है। लगातार भारी बारिश के चलते पानी का जमाव हो रहा है। इसी तरह से मुंबई और उसके आसपास के इलाकों पानी का भारी जमाव हो गया है। पूरा मुंबई पानी-पानी हो गया है, सड़कों पर पानी ही पानी है। इसी के चलते मौसम विभाग (IMD) ने अलगे हफ्तों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पहले से तैयारी रखने को कहा है।
IMD ने मुंबई, पड़ोसी जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है। इसके अलावा मुंबई में हाई टाइड की भी चेतावनी दी गई है क्योकिं लगातार भारी बारिश होगी तो की तरह की दिक्कते आ सकती है। इस बार मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून 14 जून को दस्तक देने वाला था लेकिन यह समय से पहले ही आ गया है। मुंबई में जून के महीने में अब तक 426 मिली लीटर बारिश हो चुकी है।
IMD के मुताबिक आज से 15 जून के बीच मुंबई और यहां के उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण, पालघर और अलीबाग में बाढ़ का खतरा है। इस दौरान सिंधुदुर्ग, रायगढ़, महाबलेश्वर और रत्नागिरी सहित कोंकण के अन्य इलाकों में भी भारी बारिश होने से हाई टाइड अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |