/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/04/mousam-1617514773.jpg)
तपती धूप और गर्मी से राहत देने के लिए मानसून आ रहा है। दिल्ली में 16 दिनों की देरी से मानसून ने राहत दी है। अब दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़ दिया जाए, तो भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओँ ने कहर मचा रखा है। यहां बादल फटने से तबाही मची हुई है। इस कारण से द राज्य और केंद्र सरकार अलर्ट हैं।
मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, मणिपुर और तेलंगाना में भारी बारिश और गरज की संभावना है। विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में रेड अलर्ट की घोषणा की गई है।
हरियाणा के करनाल, सफीदों, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, खरखोदा, रोहतक, नूह, सोहाना और उत्तर प्रदेश के देवबंद, मुजफ्फरनगर, शामली, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, खतौली, मोदीनगर में बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश मानसून जैसे कि गायब ही हो गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि यहां सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |