/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2017/05/02/rain-1493708892.jpg)
दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में दस्तक देने के साथ ही पूरे भारत में छा गया है। अगले 24 घंटे में विदर्भ और छत्तीसगढ में कहीं-कहीं बहुत तेज और कहीं-कहीं अति वृष्टि की संभावना है।
इसके साथ ही कोंकण और गोवा में भी बहुत तेज बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी हिस्से, सिक्किम, आंतरिक ओडिशा, पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बहुत तेज बारिश हो सकती है।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार के पूर्वी हिस्सों, जम्मू कश्मीर, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में कहीं-कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं।
विदर्भ में मानसून अति सक्रिय है जबकि असम, मेघालय, ओडिशा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में मानसून सक्रिय है।
पिदले 24 घंटे में असम, मेघालय, ओडिशा, विदर्भ, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर और दक्षिण कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश हुयी। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में तथा बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पडे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |