/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2017/04/16/2-1492316239.jpg)
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास नहीं बल्कि युद्ध के सहारे 2019 का चुनाव जीतने की तैयारी में लगे हैं। सिंह ने यह बात शनिवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कही। सिंह निजी कार्यक्रम में भाग लेने यहां आए हैं।
सिंह ने कहा देश मे टैक्स टेरेरिज्म का माहौल पैदा हो गया है। जीएसटी का लाभ ना व्यापारी को होगा और ना आम नागरिक को। नोटबंदी करने से पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस निर्णय से काला धन सामने आएगा, आंतकवाद सहित अन्य बातों पर असर होगा, लेकिन न काला धन सामने आया और न आतंकवाद पर कंट्रोल हुआ।
16 राजनीतिक दलों ने ईवीएम पर उठाए सवाल
सिंह ने कहा कि 16 राजनीतिक दलों ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। राजनीतिक दलों के विरोध करने के बाद अब चुनाव आयोग को वापस बैलेट पेपर से चुनाव करवाने चाहिए।
देश में अजीब सी स्थिति बन रही है
सिंह ने कहा कि देश मे अजीब सी स्थिति बन रही है। भाजपा के लोग अब खाने-पीने व क्या पहनें इन पर पाबंदी लगाने का प्रयास कर रहे हैं। देश मे रोजगार का संकट है, लेकिन सरकार देश में हिंदू-मुस्लिम को बांटकर राज करना चाहती है। ट्रिपल तलाक के बारे में कहा कि इस पर मुस्लिमों को ही फैसला लेने दें। उन्होंने अलवर के मुद्दे पर राज्य सरकार पर भी निशाना साधा।
कश्मीर के मुद्दे पर नहीं हो राजनीति
कश्मीर के मुद्दे कहा कि इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भाजपा और पीडीपी सरकार जब से बनी है घाटी में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |