
मणिपुर में पीएम मोदी ने शुक्रवार को कर्इ आधारशिलाआें का शुभारंभ किया। पीएम ने खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी, मैरीकॉम क्षेत्रीय बॉक्सिंग फाउडेंशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कई अन्य विकास परियोजनाओं की भी शुरूआत की, जिनमें चूड़ा चांदपुर का नवर्निर्मित महिला बाजार शामिल हैं।
पूर्वी इंफाल के लुवांगपोकपा क्रिकेट मैदान में जनसभा में लोगों को बधार्इ देते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कल एक वर्ष पूरे किए हैं। शासन कैसे चलाया जाता है, विकास की योजनाओं पर कैसे काम होता है, स्थायित्व का क्या मतलब होता है, केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कार्य करती हैं, तो उसका क्या प्रभाव पड़ता है, इन सभी प्रश्नों का उत्तर आज मणिपुर की ये भव्य तस्वीर दे रही है।'
उन्होंने कहा की, “छोटे से राज्य में एक कार्यक्रम में 750 करोड़ रूपये के काम ये अपने आप में काम की गति कितनी है, इसका जीता जागता सबूत है। ये योजनाएं यहां के नौजवानों के सपनों को, उनकी प्रतिभा को, उनके रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और क्षेत्र में कनेक्टिविटी से जुड़ी हुई है। मेरा विश्वास है कि ये योजनाएं राज्य के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगी।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास किए बिना देश की विकास यात्रा पूरी नहीं हो सकती। मोदी ने राज्य की खेल भावना की सराहना की और राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि मणिपुर की महिला शक्ति देश के लिए हमेशा प्रेरक रही है। मणिपुर देश का वो राज्य है, जिसने स्पोर्ट के माध्यम से वुमेन एम्पॉवरमेंट की बात को सच करके दिखाया। यहीं कि महिला खिलाडि़यों ने ओलम्पिक से लेकर कॉमनवेल्थ खेलों तक हर जगह पर देश का नाम रोशन किया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |