
देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत को 21 मार्च को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। रावत को मरणोपरांत 21 मार्च को यह सम्मान दिया जाएगा जो कि उनकी बेटियां कृतिका और तारिणी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान ग्रहण करेंगी। बता दें कि इस साल 21 और 28 मार्च को राष्ट्रपति द्वारा पद्म सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
बता दें कि पद्म विभूषण भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। 26 जनवरी को 128 लोगों को पद्म सम्मान देने का ऐलान हुआ था। इनमें चार को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
हेलीकॉप्टर हादसे में हुआ था CDS रावत का निधन
CDS जनरल रावत का पिछले साल आठ दिसंबर को तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था। जनरल बिपिन रावत को 31 दिसंबर 2019 को देश के पहले सीडीएस की जिम्मेदारी दी गई थी। CDS का पद दिए जाने से पहले वह देश के 27वें थल सेना अध्यक्ष रहे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |