CAA के जबरदस्त और हिंसक विरोध के बीच एक खुशखबरी आई है। बताया गया है कि असम में आज मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दिया गया है। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर 10 दिन पहले यहां इंटरनेट सेवा को प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

एकए निजी टेलिकॉम कंपनी के मुताबिक आज सुबह 9 बजे प्रतिबंध हटा दिया गया है। बताया गया है कि चूंकि कंपनियों को इंटरनेट बंद करने का कोई नया आदेश नहीं मिला था इसलिए सुबह 9 बजे से प्रतिबंध हटा दिया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने कहा था कि मोबाइल इंटरनेट सेवा शुक्रवार से शुरू कर दी जाएगीं। हालांकि गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार शाम पांच बजे ही इंटरनेट सेवा बहाल करने के आदेश दे दिए थे। असम में ब्रॉडबैंड सेवा पहले ही बहाल हो चुकी है।

अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360