/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/15/miss-universe-2021-harnaaz-kaur-sandhu-1639546248.jpg)
भारत की हरनाज कौर संधू (harnaaz sandhu) ने 70वां मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर अपने साथ ही देश का नाम रोशन किया है। भारत को यह ताज 21 साल बाद मिला है। मिस यूनिवर्स 2021 (miss universe 2021) हरनाम अब दुनिया के लिए वो नाम बन गई है, जिसका नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। हरनाम मूलत: पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक गांव की रहने वाली है। उनका मिस यूनिवर्स का सफर बड़ा दिलचस्प रहा है।
इन दिनों हरनाज का परिवार मोहाली में रहता है। वहीं उनकी मां चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में गायनोकोलॉजिस्ट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरनाज की मां का कहना है कि उनकी बेटी जज बनना चाहती है। हरनाज ने अपनी चंडीगढ़ से की है। फिलहाल, वह सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्रा हैं। उनकी मां का कहना है कि हरनाज शांत स्वभाव की है और उन्होंने स्कूल से कॉलेज तक कभी कोचिंग नहीं ली।
21 वर्षीय हरनाज संधू ने कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया लेकिन पढ़ाई का भी पूरा ध्यान रखा। हरनाज ने वर्ष 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। हरनाज ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।
हरनाज ने कहा है कि वो अपनी सेहत के प्रति हमेशा सजग रहती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वह खानपान का भी विशेष ध्यान रखती हैं। रोज सुबह व्यायाम करना नहीं भूलती है। वह पिछले कई वर्षों से रोजाना योगा व प्राणायाम करती हैं। इसके साथ ही वह नींबू शहद का पानी भी लेती हैं। हरनाज अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा अनुशासित हैं और हर काम समय पर करना पसंद करती है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ती हैं।
भारत ने तीसरी बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। हरनाज कौर से पहले साल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। वहीं वर्ष 2000 में यह टाइटल लारा दत्ता ने जीता था। भारत ने अब तीसरी बार यह टाइटल अपने नाम किया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |