/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/05/19/01-1652929475.jpg)
श्रीकृष्ण जन्मभूमि वाद में बुधवार को एक बार फिर नया मोड़ आ गया, जब एक वादी ने शाही मस्जिद ईदगाह के अन्दर बाल गोपाल का जलाभिषेक करने की इजाजत देने के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया।
ये भी पढ़ेंः Weather Report: अब टूटेंगे सभी रिकॉर्ड, प्रचंड लू चलने की आशंका, 50 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
अदालत में वकीलों की हड़ताल होने के कारण यद्यपि न्यायिक कार्य नही हुआ, लेकिन श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित एक वाद के वादी एवं अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की मांग अदालत से फिर कर दी। दावा यह किया गया कि जिस स्थान पर अभिषेक की इजाजत मांगी जा रही है, वास्तव में वही असली गर्भ गृह है।
ये भी पढ़ेंः LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1000 के पार
उनका दावा है कि उनका सबसे प्राचीन संगठन है। कौशिक ने कहा कि उनके संगठन के बाईलाज में स्पष्ट लिखा है कि जहां पर भी हिन्दू धर्मस्थल पर अतिक्रमण होगा वहां अदालत में मुकदमा दायर कर उसे खाली कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 01 जुलाई मुकर्रर की है। गौरतलब है कि अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछले साल 06 दिसंबर को जिला प्रशासन से ईदगाह में श्रीकृष्ण का जलाभिषेक कार्यक्रम कराने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नही दी थी। इस कारण से उक्त कार्यक्रम भी नहीं हो सका था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |