देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं। इके साथही अब देश की सबसे सस्ती कार के तौर पर मशहूर Maruti Alto की भी कीमत बढ़ चुकी है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चुनिंदा मॉडलों की कीमत में 1.9% की बढ़ोतरी की गई है। मारुति सुजुकी ने इस इजाफे के पीछे वाहनों के इनपुट कॉस्ट बढ़ने का हवाला दिया है। बता दें कि, बीते 30 अगस्त को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंजों को एक फाइलिंग के दौरान घोषणा की थी। यहां पर मारुति सुजुकी अल्टो 800 के सभी वेरिएंट्स के की कीमतें नीचे दी जा रही हैं।

वेरिएंट्स    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
Alto STD           3,15,000
Alto STD (O)    3,21,000
Alto LXI            3,86,500
Alto LXI (O)     3,92,500
Alto VXI           4,12,500
Alto VXI+         4,26,000
Alto LXI (CNG)    4,76,500
Alto LXI O (CNG)4,82,500

कंपनी ने इस कार की कीमत में इजाफे के अलावा अन्य कोई भी बदलाव नहीं किया है। इस कार की कीमत में तकरीबन 16,100 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इस कार में कंपनी ने 0.8 लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 48PS की पावर और 69Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसका सीएनजी वेरिएंट 41PS की पावर और 60Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।