दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी मध्य प्रदेश और केरल में सक्रिय रहा जबकि अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। 

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के निकटवर्ती इलाके, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को 08. 30 बजे से शुक्रवार को 08.30 बजे के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश हुयी। 

पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के निकटवर्ती इलाके, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में कुछ स्थानों के साथ ही पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, मराठवाड़ा और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।