हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar government ) की सरकार में दो नए मंत्रियों ने मंगलवार को शपथ ली। खट्टर सरकार के मंत्रिमंडल में भाजपा के कमल गुप्ता और जजपा के देवेंद्र सिंह बबली (Kamal Gupta and JJP's Devendra Singh Babli ) ने मंत्री के रूप में शपथ ली। जहां गुप्ता ने संस्कृत में तो वहीं बबली ने हिंदी में शपथ ली। दो नए मंत्रियों के शामिल होने से खट्टर सरकार के मंत्रिपरिषद की संख्या 14 हो गई है। हरियाणा में खट्टर सरकार को दो साल हुए हैं और ये उनका दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार है। इससे पहले इसी साल 14 नवंबर को भी कैबिनेट का विस्तार हुआ था।

हरियाणा राजभवन में 28 दिसंबर को शाम चार बजे हुए एक समारोह में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। शपथ लेने वाले भाजपा के हिसार से विधायक डॉ. कमल गुप्ता और जननायक जनता पार्टी के टोहाना सीट से विधायक देवेंद्र सिंह बबली हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां हरियाणा राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। 

इस अवसर पर खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Deputy Chief Minister Dushyant Chautala) सहित अन्य लोग उपस्थित थे। दो विधायकों के शामिल होने के साथ, हरियाणा मंत्रिपरिषद की ताकत मुख्यमंत्री सहित 14 हो गई है। इससे पहले, 27 अक्टूबर, 2019 को मुख्यमंत्री और उनके डिप्टी के शपथ ग्रहण के कुछ दिनों बाद नवंबर 2019 में 10 विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया था। 

मंगलवार के कैबिनेट विस्तार के बाद, भाजपा के पास मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री हैं, और जजपा के पास उपमुख्यमंत्री सहित तीन मंत्री हैं, जबकि रणजीत सिंह चौटाला अकेले निर्दलीय विधायक हैं जिन्हें मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। 

गौरतलब है कि अक्टूबर 2019 के चुनाव में भाजपा को 90 विधानसभा सीट में से 40 सीट मिली थीं, लेकिन बहुमत नहीं मिला था। बाद में, उसने जेजेपी के साथ चुनाव बाद गठबंधन किया, जिसके 10 विधायक हैं।