विवादित बयानों के कारण पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (jitan ram manjhi) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) (NDA) से अलग होने के अटकलों पर विराम लगाते हुए बुधवार को कहा कि तमाम विवादों के बावजूद वह गठबंधन में बने रहेंगे और और राजग में रहकर ही उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh elections) लड़ेेंगे। 

मांझी ने आज यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए बयानों के बावजूद उनकी पार्टी राजग का हिस्सा बनी रहेगी। यदि राजग (NDA) की सेहत पर कोई असर पड़ता है, तो गठबंधन के मूर्धन्य नेता इस बारे में सोच सकते हैं। यदि वे इस संबंध में हम से वार्ता करेंगे तो हम वार्ता के लिए भी तैयार है। वह हर हालत में एनडीए में बने रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री (jitan ram manjhi) ने कहा, हमने पहले भी कहा था कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ है और आगे भी रहेंगे। गठबंधन में रहकर ही हम उत्तरप्रदेश का चुनाव (UP election) भी लड़ेंगे। इसके लिए राजग से संबंधित नेताओं की राय भी ली जाएगी। वहीं, ब्राह्मण समाज के ऊपर दी गई टिप्पणी (Manjhi controversial statement) के सवाल पर मांझी कहा कि हमने वैसे पूजा कराने वालों के ऊपर बयान दिया था जो शराब पीते और मांस खाते हैं। ऐसे लोग शराब एवं मदिरा का सेवन करते हैं और पूजा कराने को भी तैयार हो जाते हैं, लेकिन हमारे दलित समाज के लोगों के घर का ना तो खाना खाते हैं और ना ही पानी पीते हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज से हमारी कोई शिकायत नहीं है। बल्कि हम ब्राह्मण समाज का सम्मान करते हैं। 

मांझी ने सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र (marriage age of girls) 21 वर्ष किए जाने के सवाल पर कहा कि सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। हम इसका स्वागत करते हैं। कम उम्र में लड़कियों की शादी होने की वजह से उनका शारारिक और शैक्षणिक विकास नहीं हो पाता था। ऐसे में शादी की उम्र सीमा बढ़ाए जाने से लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि जब जब हम 17 वर्ष के थे उसी समय में हमें बेटी हुई थी, तो निश्चित रूप से सरकार ने जो शादी की उम्र बढ़ाई है, वह काबिले तारीफ है। एक तरफ इससे जनसंख्या वृद्धि पर भी अंकुश लगेगा वही लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में सुविधा होगी।