/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2017/09/13/1-1505311522.jpg)
मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने मंगलवार को कहा कि मानव तस्करी की शिकार 14 मणिपुरी लड़कियों को थाईलैंड के रास्ते में म्यांमार में यांगोन भेज गया था, जिन्हें वापस लाया जा रहा है।
बीरन सिंह ने कहा, 'चौदह लड़कियों में से आठ इम्फाल के रास्ते में हैं। शेष छह को जल्द ही वापस लाया जाएगा। इन लड़कियों को अनैतिक उद्देश्यों के लिए तस्करी के आरोप में पांच महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लड़कियों को मणिपुर पहुंचने के बाद पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाएगी।'
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में अन्य लड़कियों की तरह, इन 14 लड़कियों के माता-पिता को 10,000 रुपए का भुगतान करने के बाद ले जाया गया था। आरोपी ने इनसे 90,000 रुपए और देने का वादा किया था।
बता दें कि विदेश मंत्रालय ने म्यांमार के अधिकारियों के संपर्क में कर इन्हें यंगून में एक होटल से बचाया है। चुराचंदपुर जिले में पुलिस ने मणिपुर में मानव तस्करी की जांच के लिए एक विशेष जांच दल की स्थापना की है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |