कोरोना वायरस का वाया अब Miss World 2021 इवेंट पर भी पड़ गया है। क्योंकि कंटेस्टेंट और मॉडल मानसा वाराणसी भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। उनके अलावा 17 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिस वर्ल्ड 2012 इवेंट को स्थगित कर दिया है।

गुरुवार को यह इवेंट के शुरू होने से कुछ घंटों पहले इस बात का ऐलान किया गया। अभी मिस वर्ल्ड 2021 के प्रतियोगियों को Puerto Rico में आइसोलेशन में रखा गया है। यहीं पर यह फिनाले भी होने वाला था। खबर है कि ग्रैंड फिनाले को फिर से शेड्यूल किया जाएगा। इवेंट ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, "प्रतियोगियों के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने मिस वर्ल्ड फिनाले स्थगित करने का फैसला किया है।"

बताया गया है कि 17 प्रतियोगियों और स्टाफ मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया है। संक्रमित होने वालों में भारत की मनसा वाराणसी भी शामिल हैं। मनसा ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब अपने नाम किया था। अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड 2021 में मनसा, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने अपने आधिकारिक पेज पर कहा, "हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि वह (मनसा वाराणसी) अथक परिश्रम और समर्पण के बावजूद विश्व स्तर पर अपना जलवा नहीं बिखेर सकेंगी। हालांकि उनकी सुरक्षा हमारे के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।"