/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/07/01-1636288359.jpg)
बातचीत में विनम्रता, संयम, शालीनता से बोलने के लिए अक्सर लोगों को कहा जाता है। लेकिन अमरीका के एक शख्स ने इसके उलट अपनी बोलने की रफ्तार से सबको पीछे छोड़ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (guinness world record) में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया है। जॉन मॉशिटा जूनियर (John Moshita Jr.) (67) को लोग मोटरमाउथ और तेज बोलने वाले शख्स के रूप में जानते हैं। मॉशिटा का यह अनूठा नाम उनकी बोलने की खास कला के कारण पड़ा है। उनकी बोलने की गति को पकड़ पाना काफी मुश्किल है। जॉन 1 मिनट में 586 (man speaks 586 words in 1 minute) तक शब्द बोल लेते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो 1 सैकंड में वो 10 शब्द बोलते हैं।
मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार बचपन में जॉन न्यूयॉर्क में रहते थे। वहां उन्होंने अखबार के लिए विज्ञापनों को स्पीड में पढ़ने का काम शुरू किया। इसके लिए उन्हें पैसे भी मिलते थे। तभी से वो इस फील्ड में रम गए और रफ्तार में बातचीत करने लगे। उन्होंने 100 से ज्यादा विज्ञापनों में माइक्रो मशीन मैन (micro machine man) के तौर पर काम किया। इनमें फेडएक्स जैसी कंपनियों के विज्ञापन भी शामिल हैं। 35 साल पहले ट्रांसफॉम्र्स मूवी में जॉन ने ब्लर के किरदार को आवाज दी थी। उसके बाद उन्होंने ट्रांसफॉम्र्स के दो अमरीकी टीवी शोज में भी अपनी आवाज दी।
जानकारी के मुताबिक जॉन शेक्सपियर के नाटकों के दीवाने हैं। रफ्तार में बोलने के दम पर जॉन ने काफी कमाई की है। वे अपने काम से खुश हैं। उनका मानना है कि बात पैसे की नहीं संतुष्टि की है। जब तक आप अपने काम से संतुष्ट हैं तब तक आपको फील्ड में सक्रिय रहना चाहिए। कोई भी आपके बारे में नहीं सोचेगा। इसलिए अच्छा होगा हम खुद अपने बारे में विचार करें कि हमारे लिए क्या बेहतर है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |