/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/14/man-life-save-by-mobile-phone-case-of-hulk-cover-in-brazil-1634212445.jpg)
हाल ही में एक ऐसी खबर आई है जिसको लेकर हर कोई हैरान है। एक लुटेरे ने एक शख्स पर हमला (Attack) कर दिया। विरोध करने पर लुटेर ने गोली (Gun Fire) चला दी। लेनि इस जानलेवा हमले में शख्स अपने मोबाइल (Mobile Save Life) फोन की वजह से बच गया। जिसके बाद उसकी कहानी सुनकर हर कोई हैरान है।
यह घटना ब्राजील ब्राजील (Brazil) की है। यहां पर लूट के प्रयास के दौरान, लुटेरे ने एक शख्स पर गोली चला दी। लेकिन शख्स की किस्मत अच्छी थी कि ये गोली (Bullet) उसकी जेब में रखे मोबाइल फोन से टकरा गई।
यह भी पढ़ें— मां ने 15 साल के बच्चे को दोस्तों संग दी शराब और एडल्ट पार्टी, फिर हुआ ऐसा हाल
बंदूक की गोली उसे नहीं लग कर उसके मोबाइल कवर (Mobile Cover) में अटक गई, जिससे उसकी जान बच गई। मोबाइल कवर ने गोली को शख्स के शरीर से टकराने से रोक दिया। हालांकि इस शख्स को मामूली चोटें ही आई।
इस घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक डॉक्टर ने उसके मोबाइल की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट (@Oparbento1) पर शेयर की है।
शख्स की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर्स ने बताया है कि उसके कूल्हे पर गोली से हल्की खरोंच आई है। उसके Motorola Mobile ने शील्ड की तरह काम करते हुए बुलेट को शरीर तक पहुंचने से रोक लिया था। इस सशख्स के मोबाइल पर ‘मार्वल कॉमिक्स’ के सुपरहीरो ‘The Hulk’ की थीम वाला कवर लगा हुआ था। इस कवर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |