/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/27/man-kills-children-1632733607.jpg)
एक शख्स को अपनी पत्नी के चरित्र पर इतना शक हुआ कि उसने बेहद खौफनाक कदम उठा लिया। इसी शक में उसने अपने 9 और 5 साल के दो बच्चों को पेड़ से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया और उसका वीडियो रिश्तेदार को भेज दिया। यह सनसनीखेज घटना तमिलनाडु के सलेम जिले की है।
खबर है कि 33 साल के मुरुगन की मुरुगेश्वरी से शादी हुई थी और उनके दो बच्चे थे, जिनमें 9 साल का लड़का व 5 साल की लड़की थी। मुरुगन एक रेस्टॉरेंट में काम करता था।
हालांकि मुरुगन का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था जिस कारण वो 10 दिन से घर पर था। इस दौरान उसने देखा कि उसकी पत्नी किसी और से बात कर रही है। इस बात पर पति ने टोका और दूसरे शख्स से बात करने से मना कर दिया।
इसके बाद मुरुगन अपनी पत्नी का सेलफोन लेकर नजदीकी शॉप पर गए और अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गया। वहां मुरुगन ने अपने दोनों बच्चों को पेड़ से लटकाया और उसका वीडियो रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में उसने कहा कि आप यही चाहते थे न, आप हमें मारना चाहते थे। देखिए हम अब मर गए हैं। यह वीडियो मैसेज रिश्तेदार को भेजकर उसने सुसाइड कर लिया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |