/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/19/transgender-woman-model-1637321848.jpg)
मलेशिया में एक ट्रांसजेंडर (Malaysian Transgender) मॉडल को धार्मिक समारोह में हिजाब पहनने के की वजह से तगड़ी प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उस पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया। हालात ऐसे हुए कि उस ट्रांसजेंडर को देश छोड़कर भागना पड़ा।
इस स36 वर्षीय ट्रांसजेंडर मॉडल का नाम नूर सजत कमरुज्जमान (Nur Sajat Kamaruzzaman) है, जो सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं। वो ऑस्ट्रेलिया से माइग्रेट होकर मलेशिया आई, लेकिन बीते दिनों यहां उनके धार्मिक समारोह में हिजाब पहनने पर विवाद हो गया। इसके चलते उन्हें फिर से ऑस्ट्रेलिया भागना पड़ा।
अब मलेशियाई अधिकारियों ने नूर के तुरंत प्रत्यर्पण की मांग की है। अगर उनपर केस चला और दोषी पाई गई तो उन्हें तीन साल तक की जेल हो सकती है। नूर ने 2018 में आयोजित एक निजी धार्मिक समारोह में मुस्लिम महिलाओं के तरीके से हिजाब पहना था। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दीं। इसके के बाद विवाद शुरू हो गया। मलेशियाई अधिकारियों के मुताबिक, नूर एक पुरुष है और इस्लामी कानून के तहत, पुरुष महिला के कपड़े नहीं पहन सकता। नूर एक ट्रांसजेंडर महिला है, उन्हें शरणार्थी का दर्जा दिया गया था।
नूर ने कहा कि मलेशिया के सेलंगोर राज्य में धार्मिक मामलों के विभाग, JAIS के अधिकारियों द्वारा हमला किए जाने के बाद, उसके पास भागने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। JAIS ने उसके खिलाफ इस्लाम के अपमान के आरोप लगाए थे।
नूर ने कहा कि मुझे भागना पड़ा। मेरे साथ कठोर व्यवहार किया गया, मेरे माता-पिता और परिवार के सामने मुझे मारा गया, धक्का दिया गया, हथकड़ी लगाई गई। मुझे शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। दुख भी हुआ। मैंने उन्हें सहयोग किया लेकिन उन्होंने फिर भी मेरे साथ ऐसा किया।
मलेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री इदरीस अहमद ने कहा- "अगर वह देश आने को तैयार है और गलती स्वीकार करती है तो कोई समस्या नहीं है। हम उसे दंडित नहीं करना चाहते हैं, हम सिर्फ उसे शिक्षित करना चाहते हैं।" हालांकि, एक दूसरे मुस्लिम नेता ने कहा, "मेरे लिए नूर एक अलग मामला है। उसने कई ऐसे काम किए हैं, जिसने धार्मिक लोगों को प्रतिक्रिया देने के लिए उकसाया है।"
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |