रोटी हमारे सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके बिना किसी भी तरह का भोजन पूरा नहीं होता है। रोटी खाने में सबसे ज्यादा प्रमुख होती है। रोटी कई तरह की होती है इसके बारे में हम सब जानते हैं लेकिन क्या आप इस बारे में जानते हो कि आटे (flour) को छानकर रोटी बनाना सही है या फिर आटे को बिना छाने ?
इस सवाल का जवाब आपका होगा- आटे को छानकर रोटी बनानी चाहिेए। लेकिन ये सही है या फिर गलत आइए जानते हैं....

रोटी बनाने के लिए आटे (flour) को छानने से चोकर (bran) निकल जाता है और इसे बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस आटे से बनी रोटियां सॉफ्ट होती हैं।
हालांकि, चोकर (bran) निकलने के बाद आटे की पोष्टिकता कम हो जाती है। चोकर में बहुत सरे विटामिन होते हैं। यही कारण है कि इसे आदर्श रेशा भी कहा जाता है। चोकर युक्त आटे की रोटियां खाने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। माना जाता है कि चोकर युक्त आटे को खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही इससे गैस और पेट फूलने की समस्या भी नहीं होती है।
चोकर (bran) वाला आटा (flour) कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने में मदद करता है। साथ कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहने से दिल की परेशानियों का खतरा कम हो जाता है। आटा बिना छाने अगर आप रोटियां बनाते हैं तो ये फाइबर युक्त होती है। ऐसे में ये रोटियां वेट लॉस में मदद करती हैं।