/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/02/01-1630585380.jpg)
चुकंदर खाने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। जो हमारे चेहरे की झुर्रियों और आंखों के डार्क सर्कल को कम करने में मदद करते हैं। शरीर में आयरन की कमी होने पर चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है। साथ ही खून की कमी वाले लोगों को इसका जूस पीने को कहा जाता है। सेहत के लिए फायदेमंद चुकंदर के स्किन पर भी खूब फायदे हैं। हर कोई बेबी जैसी पिंक स्किन पाना चाहता है। ऐसे में चुकंदर की मदद से बेबी पिंक स्किन मिल सकती है। इसके लिए आप घर में ही चुकंदर से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करें। तो चलिए जानते हैं चुकंदर से बने फेस मास्क के बारे में।
आवश्यक सामग्री
-2 चम्मच बेसन
-1 चम्मच दही
-1 चम्मच नींबू का रस
-2 चम्मच चुकंदर का रस
फेस मास्क बनाने का तरीका
चुकंदर को अच्छी तरह से छील कर घिसें या फिर पीस लें। इसके साथ ही एक बर्तन में बेसन, दही, चुकंदर और नींबू का रस मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद फेस पैक अच्छे से सूख जाए तो पानी से धो लें। इसे हफ्ते में एक दिन जरूर लगाएं। ये फेस पैक चेहरे का निखार बढ़ाने में मदद करेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |