आज 25 अप्रैल है। आज महावीर जयंती है। महावीर जयंती भगवान महावीर को समर्पित है। भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। बता दें कि जैन धर्म में तीर्थंकर का अर्थ उन 24 लोगों से है जिन्होंने अपनी तपस्या से आत्मज्ञान की प्राप्ति की। 

जो भव सागर से पार लगाने वाले तीर्थ की रचना करते है, वह तीर्थंकर कहलाते हैं। आज कई जैन मंदिरों में पूजा अर्चना होगी, भगवान महावीर को भोग लगेगा। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल।

आज का पंचांग

आज की तिथि- त्रयोदशी - 16:15:08 तक

आज का नक्षत्र- हस्त - 25:55:25 तक

आज का करण- कौलव - 05:51:05 तक, तैतिल - 16:15:08 तक

आज का पक्ष- शुक्ल

आज का योग- व्याघात - 08:13:57 तक, हर्शण - 28:22:25 तक