/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2017/08/09/mjaoa-1502283775.jpg)
अाम जनता को महंगार्इ की मार झेलनी पड़ रही है। एक आेर जहां अमेरिकी डाॅलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट देखी जा रही है, डीजल आैर पेट्रोल के दाम बढ़ रहे है तो वहीं रसोर्इ में अब खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम भी 1.49 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हो गया।
सब्सिडी युक्त रसोई गैस सिलेंडर का दाम आज मध्यरात्रि से दिल्ली में 1.49 रुपये बढ़कर 499.51 रुपये प्रति सिलेंडर हो जायेगा। यह वृद्धि मूख्य तौर पर आधारभूत मूल्य पर कर बढ़ने की वजह से हुई है। देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
डीजल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। ईंधन के दाम में दैनिक संशोधन शुरू होने के बाद डीजल के दाम में यह सबसे तीव्र वृद्धि है। दिल्ली में अब एक लीटर डीजल का दाम 70.21 रुपये प्रति लीटर होगा। यहां उल्लेखनीय है कि दिल्ली में देश के चारों महानगरों में ईंधन के दाम सबसे कम होते हैं। पेट्रोल का दाम भी बढ़कर 78.51 रुपये लीटर पर पहुंच गया। सरकार रसोई गैस की सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचाती है।
हालांकि, उपभोक्ता को सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम की घट बढ़ के साथ सब्सिडी राशि में भी बदलाव होता है। नियमों के मुताबिक एलपीजी पर जीएसटी का भुगतान सिलेंडर के बाजार मूलय पर करना होगा। मूल्य की घट बढ़ पर सब्सिडी का भुगतान सरकार करेगी लेकिन कर का भुगतान उपभोक्ता को ही करना होता है। यही वजह है कि कर भुगतान बढ़ने से सब्सिडी युक्त सिलेंडर करीब डेढ रुपया महंगा होगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |