/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/12/26/01-1672037837.jpg)
एक महिला के शादी के बाद इश्क करना महंगा पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल ये मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है। यहां Oyo होटल में एक महिला की लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलने के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ेंः बिना हिजाब वाली महिलाओं को चेतावनी जारी, मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा : ईरान के न्यायपालिका प्रमुख
जानकारी के मुताबिक यह घटना थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छिजारसी की बताई जा रही है। इटावा की महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ नोएडा में रह रही थी। बताया जा रहा है कि मृतका के उसके रिश्तेदार सोनू से अवैध संबंध थे। महिला प्रेमी सोनू से मिलने सेक्टर 63 छिजारसी के Oyo होटल में गई थी। बताया जा रहा है कि प्रेमी सोनू की शादी होने वाली है, जिसको लेकर Oyo में महिला और सोनू के बीच झगड़ा हो गया था।
ये भी पढ़ेंः भारत को अपने पाले में करने के लिए कई देशों में मची होड़, अमेरिका ने खेला बड़ा दांव!
विवाद के बीच गुस्से में आकर सोनू ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी और किसी चीज से महिला के सिर और चेहरे पर वार कर दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस Oyo होटल पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |